फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भैंसे ने किसान को डेढ़ सौ मीटर घसीटा, मौत

Sat, 16 Nov 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। खेत में लेटे किसान पर पालतू भैंसे ने हमला कर दिया। भैंसा किसान को घसीटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर तक ले गया। सुबह परिजन खोजते हुए पहुंचे। खेत से दूर किसान का शव मिला। मृतक के पिता ने भैंसे के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ गांव निवासी राजेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके भाई अनिल राजपूत (40) खेत में सब्जी व गन्ने की फसल लगाए था। फसल की रखवाली के लिए रात में खेत पर ही रुके थे। शुक्रवार रात चारपाई पर लेटे थे। तभी पड़ोसी गांव घुरौली के जयप्रकाश का पालतू भैंसा खेत में घुस आया।
बताया भैंसे ने चारपाई पर सो रहे अनिल पर हमला कर दिया। उन्हें मारता घसीटता हुआ खेत से दूर ले गया। सुबह जब वह खेत में नहीं मिले तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खोजबीन की तो खेत से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर अनिल का शव मिला।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि पिता मोतीलाल के नाम पर 15 बीघा कृषि भूमि है। अनिल अपने हिस्से की जमीन पर खेती व मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी विनीता, बेटा अंशू, बेटी आकांक्षा है।
चिकासी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता मोतीलाल की तहरीर पर भैंसे के मालिक धुरौली निवासी जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें