फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भैंस को बचाने के लिए नाले में उतरे चरवाहे का शव 14 घंटे बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के रघवा गांव के पास सोमवार शाम भैंस को बचाने के लिए नाले में उतरा 55 वर्षीय चरवाहा तेज बहाव में बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने रातभर टॉर्च की रोशनी में तलाश अभियान चलाया। करीब 14 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नाले में झाड़ियों के बीच उसका शव फंसा मिला।
विज्ञापन

रघवा गांव निवासी दयाशंकर पाल सोमवार शाम करीब पांच बजे भैंसों को चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक भैंस नाले में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए दयाशंकर भी नाले में उतर गया। तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलन नहीं बना सका और पानी के साथ बह गया। भैंस किसी तरह नाले से बाहर निकल आई लेकिन दयाशंकर का पता नहीं चल सका।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गईं। देर रात तक चले अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर झाड़ियों के बीच दयाशंकर का शव बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि चरवाहे का शव झाड़ियों के बीच से बरामद कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। दयाशंकर अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें