फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लवकुशनगर-महोबा मार्ग पर शनिवार की रात शाहपहाड़ी गांव के पास मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त करा ली है। मृतक के बेटे ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी ओमप्रकाश (54) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 20 जून की रात उसका शव शाहपहाड़ी के पास सड़क किनारे पड़ा था। तब आसपास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे बेटे प्रेम सिंह ने शव की शिनाख्त पिता ओमप्रकाश के रूप में की। आरोप लगाया कि पिता की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें