फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल हुए। उरई में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो घायलों का झांसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मवई गांव के चंद्रकरन राजपूत ने बताया कि शनिवार सुबह परिजनों के साथ खेत पर थे। तभी प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के राम किशोरी, वीरसिंह, अरविंद, धीरेंद्र, शत्रुघ्न, रामभरत आदि असलहे व कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंचे। उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उनके भाई अर्जुन (27) परिवार के सरोवर (50) व धर्मपाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने अर्जुन को उरई तथा सरोवर व धर्मपाल को झांसी रेफर किया। चंद्रकरन ने बताया कि उरई पहुंचते ही अर्जुन की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से रामकिशोरी (60) ने बताया कि शनिवार सुबह खेत जा रहे थे। रास्ते में सरोवर, धर्मपाल, अर्जुन आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल ने कहा कि किशोरी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की थी। दूसरे पक्ष ने अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें