फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सौ फीसदी एसआईआर फार्म डिजिटलाइटेशन करने पर बीएलओ राजकुमारी प्रथम

विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 17 परिचय-बेहतर काम करने वाली बीएलओ रामकुमारी को सम्मानित करते एसडीएम ​शिवध्यान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ रामकुमारी ने अपना काम शत-प्रतिशत पूरा कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले की विधानसभा महोबा के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय ढुड़इयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामकुमारी को बूथ लेवल ऑफिसर बनाया गया है। इनके मतदान स्थल में 467 मतदाता हैं। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित किए और उनको पूरा कराकर जिम्मेदारी से एकत्र किया। सभी की पूरी प्रक्रिया कराकर ऑनलाइन फीडिंग कराई। रामकुमारी ने बताया कि उन्होंने यह कार्य अतिरिक्त पर्यवेक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार विकास गोयल के सहयोग से पूरा किया। बुधवार को एसडीएम ने बूथ लेवल ऑफिसर को को बेस्ट एसआईआर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें