फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिलगांव टीम शायर को हराकर बनी विजेता

Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। श्रीराम चरित मानस क्रिकेट स्टेडियम बिहूनी में फाइनल मुकाबला बिलगांव और शायर टीम के बीच खेला गया। जिसमें बिलगांव टीम ने शायर टीम को हरा कर विजेता बनी।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह राजपूत व अजीत राजपूत और अशरफी खां ने किया। बिलगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 111 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में उतरी शायर टीम 14 ओवरों में ऑल आउट होकर 86 रन पर ही सिमट गई। बिलगांव टीम के कप्तान आशीष राजपूत को न्यू आदर्श क्रिकेट कमेटी की ओर से 25000 रुपये डॉ. अजीत राजपूत ने दिया।
विज्ञापन

बिलगांव टीम के खिलाड़ी सत्येन्द्र को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। शायर की टीम के खिलाड़ी प्रयांशु मैन ऑफ द मैच सीरीज रहे इस मौके पर न्यू आदर्श क्रिकेट कमेटी के भरत राजपूत, पुनीत, अनुज दुबे, संदीप राजपूत, सतेन्द्र अहिरवार, निर्दोष, महेश अनुरागी, जीतेंद्र राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें