फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 01 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा में गणतंत्र दिवस सप्ताह के तहत वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि मुस्करा बीईओ प्रभाकर सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि राहुल राजपूत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखदेव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने की।
विज्ञापन

स्कूल की राधा, माही, मानसी, रजनी, आकांक्षा, कंचन प्रिक्षा, प्रियंका, रागनी व प्रांसी आदि बालिकाओं ने प्रस्तुत किया। कक्षा छह के बालक नैतिक ने संविधान की प्रस्तावना प्रस्तुत की । अंजलि ने राष्ट्रीय गीत इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय मतदाता विषय पर भाषण प्रस्तुत किए गए।
राष्ट्रीय गीतों पर रिकार्डिंग मनमोहक नृत्य अंजलि, सुमन, रागिनी, आंकाक्षा, रंजना, मानसी यादव, कंचन, प्रियंका, राधा, रोहणी, आरूषि, रेनू, किसना, संगीता, माही, रजनी प्रस्तुत किए। खेलकूद में मंडल स्तर तक मेधावियों को प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुखदेव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुस्करा उमेश कुमार ,पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शब्बीर खान के साथ शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद कुमार,अनिल कुमार,करनसिंह ने सम्मानित किया गया। संचालन सहायक अध्यापक शिवशंकर विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें