फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से कम्हरिया बाइक से जा रही एक महिला संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई और तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


अनवरगंज, कानपुर निवासी फारूख हमीरपुर में शॉकर बनाने का काम करता है। गुरुवार को वह अपनी भाभी नाजिया (32) व भांजी नजमा पत्नी रफीक निवासी अनवरगंज, कानपुर को बाइक से लेकर कम्हरिया बाबा निजामी के दर्शन के लिए जा रहा था।

करीब ढाई बजे कस्बे के शिवानी गेस्ट हाउस के पास बाइक के अनियंत्रित होने से नजमा (26) सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। बाइक चालक फारूख का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। कहा कि किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं, मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें