फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को दबोचा

Mon, 13 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायर कर दिया। इसके बावजूद पुलिस तीन युवकाें को पकड़ने में सफल रही। पकड़ी गईं दोनों बाइकें चोरी की निकलीं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 बाइकें और बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि चोरों ने कानपुर, हमीरपुर व महोबा से बाइकों की चोरी की थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि शनिवार रात पुलिस बल के साथ गुंदेला-बसौठ तिराहे पर गश्त पर थे। तभी चार युवक पुष्पेंद्र निवासी शिवनी डेरा, संजू निवासी इमिलिया, प्रमोद निवासी बसवारी व बिपिन निवासी पहाड़ी बाइकाें पर निकले।

रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइकों की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पीछा किया तो चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर ही तीन लोगों को दबोच लिया। लेकिन एक आरोपी विपिन भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकाें के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही दो बाइकें चोरी की होने के  संदेह पर गहराई से जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक चोरों की निशानदेही पर 12 और चोरी की बाइकें बरामद की हैं।

कहा कि सभी बाइकें बसौठतिराहे पर खड़ी थी जिन्हें चोर बाहर ले जाने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइकें महोबा, हमीरपुर व कानपुर से चोरी कर लाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें