सदर अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी एक बाइक सवार युवक खेतों में लगे तारों में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका सदर अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन ने इलाज किया।
कलौलीतीर गांव निवासी बबलू (30) पुत्र श्याम सिंह शनिवार सुबह गेहूं की कतराई के लिए गांव से एक मजदूर को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। एक खेत में लगे आरी वाली तारबाड़ी के निकट से बाइक निकालने के दौरान फिसल गई और बबलू तारो में फंस गया।
ब्लेड वाले तार उसके गले में जा फंसे। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सदर अस्पताल में नाक कान गला विशेषज्ञ डा. विकास यादव ने उसका इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि तार ने श्वसन नली तक को प्रभावित कर दिया था। अब घायल खतरे से बाहर है। वहीं स्थानीय स्तर पर चिकित्सा उपलब्ध होने से घायल परिजनों ने भी चिकित्सक को धन्यवाद दिया।