फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बाइक टकराई, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ/मुस्करा। हमीरपुर मार्ग पर बिहूनी पुल के पास खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक रिश्तेदारी में त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैै।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी शिवप्रसाद राजपूत ने बताया कि सोमवार को सिकरौधा गांव निवासी उनकी बुआ के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने पुत्र रामनरेश (45) बाइक से गया थे। देर रात घर लौट रहा था। करीब साढ़े दस बजे बिहूनी पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से रामनरेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवप्रसाद ने बताया कि उनके नाम पर 10 बीघा कृषि भूमि है। मौत पर पत्नी सुनीता, पुत्र सूरज व पुत्री चंदा का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें