फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर घिसटी, दो श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 07- मृतक कृष्ण कुमार मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद दोनों को गंभीर चाेटें आई थीं।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह नाै बजे एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 73.3 के पास हुआ। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां तहसील क्षेत्र के नकेला निवासी इंद्रमणि मिश्रा के बेटे कृष्ण कुमार मिश्रा (50) और शत्रुघ्न प्रसाद पांडे के बेटे सुशील कुमार पांडे (45) के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई रिंकू मिश्रा और रामजी पांडे के साथ दो बाइकों से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे रिंकू और रामजी ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की मौत की खबर सुनते से परिजनों में चीख-पुकार मची रही। परिजन के अनुसार दोनों खेती-किसान करते थे। कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी, दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है। वहीं सुशील कुमार के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजन की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 05 एचएएमपी 07- मृतक कृष्ण कुमार मिश्रा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें