फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थाना क्षेत्र के कल्ला-मवईजार गांव के बीच बीते शनिवार रात लगभग नौ बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक सहित खाई में जा गिरा। इसमें हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव निवासी दीप वर्मा (35) अपने साढ़ू जनपद जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के परौसा गांव निवासी राजेश के साथ बाइक से ससुराल बंडा जा रहे थे। कल्ला और मवईजार गांव के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दीप घायल होकर अचेत हो गया। घटना की सूचना उसके साढ़ू ने ससुराल में दी। ससुराल पक्ष के आशाराम वर्मा व अन्य लोगों ने घायल को छानी सीएचसी लाए जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



हलका इंचार्ज मो. सुल्तान ने बताया कि घटना की सूचना जिला अस्पताल से आई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार नशे में थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें