फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां उतार रही बस से टकराई बाइक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन हमीरपुर एनएच पर भूंपल गांव में सवारियां उतार रही बस से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हमीरपुर से ज्वालाजी जा रही एक निजी बस को चालक ने जब भूंपल में सवारियां उतारने के लिए रोका तो पीछे से आ रही बाइक ने बस को टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार शुभम शर्मा पुत्र बलदेव शर्मा निवासी लाहड़ कोटलू गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। शुभम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें