मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के भटूरी गांव में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। मंडल विराट इनामी दंगल का आयोजन दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन पांडेय ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया।
फतेहपुर के भूषण ने राजस्थान के राजेश को पटखनी दी, हरियाणा के आकाश ने नेपाल के राजेंद्र को हराया, शीलू मथुरा ने पंजाब के शेरा को, विवेक ने हरियाणा के राजेश को। हमीरपुर के हुकुम सिंह और मथुरा के माधव पहलवान की कुश्ती बराबर रही, जबकि साई हरियाणा ने सन्नी रोहतक को धूल चटाई। इस प्रकार दस दर्जन से अधिक मुकाबले हुए, जिनका आनंद लेने हजारों ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर थाना प्रभारी रामदेव सिंह, अतुल सिंह परिहार, सियाराम, मनोज धुरिया व रमाकांत मौजूद रहे।