फोटो18एचएएमपी15 टीटीई के विरोध में ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवाद
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा को गंभीर संकट बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा, संविदा और बाहरी कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय व सुविधाएं देने की मांग की।
साथ ही कृषि मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय वृद्धि और पत्रकारों के बीमा की मांग की गई। एनएचएम कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगति और एंबुलेंस कर्मचारियों की बहाली की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग, न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये और पुरानी पेंशन बहाली की प्रमुख मांगें शामिल थीं। यहां पर लल्लूराम भारती, सुनील दोहरे, अमित यादव, वंश गोपाल, मूलचंद्र गुप्ता, महेश कुमार, अभिनय सिंह , मनीष वर्मा, संतोष शुक्ला, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।