फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों से कहीं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं बेटियां- डीएम

विज्ञापन
कार्यक्रम में समाजसेवी अक्सा को शक्ति सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र देते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपा? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर के रहुनियां धर्मशाला में एक कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाली विशेषज्ञ परामर्शदाताओं को डीएम ने शक्ति सेवा सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने रविवार को चाइल्डलाइन की प्रियंका, महिला शक्ति केंद्र की पुष्पा देवी, बाल संरक्षण इकाई की रंजना, साहित्य संगम की स्तुति श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर की अक्सा, पुलिस विभाग की पूजा व रुबीना को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया। वहीं उन्होंने हमीरपुर साहित्य संगम के तत्वावधान में प्रवाह पुस्तिका का विमोचन किया। संयोजक स्तुति श्रीवास्तव ने डीएम व एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव को तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा बेटियां आज बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
बस उन्हें अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा हमें बेटा-बेटी को एक समान नजरिए से देखना है। वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, यूपी 112 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें