फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बरात से पहले दुल्हन के प्रेमी का आया फोन, दरोगा ने शादी से किया इन्कार

Mon, 01 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के 2019 बैच के एक दरोगा की शादी बरात निकलने से ठीक पहले टूट गई। शादी वाले दिन लड़की के प्रेमी के फोन कर विवाह न करने की बात कहे जाने के बाद मामला बिगड़ गया। सूचना पर लड़की की मां और चाचा लड़के के घर पहुंचे लेकिन बात नहीं बन सकी। दूल्हा पक्ष ने बरात ले जाने से मना कर दिया। अगले दिन लड़की को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरहा निवासी पीएसी में तैनात दरोगा संदीप की शादी 29 नवंबर को हमीरपुर के ललपुरा क्षेत्र के एक गांव में तय थी। शादी की तैयारियां दोनों ही परिवारों ने धूमधाम से की। वर पक्ष के गांव में लाइट, टेंट और सजावट भरपूर हुई जबकि वधू पक्ष ने बिवांर थाना क्षेत्र का एक गेस्ट हाउस शादी के लिए तय किया। करीब 1000 लोगों के लिए खानपान की भी व्यवस्था कर दी गई। बरात निकालने की तैयारी के दौरान संदीप के फोन पर उमरिया गांव के एक युवक की कॉल आई। युवक ने खुद को लड़की का प्रेमी बताते हुए विवाह न होने देने की बात कही। संदीप ने इसकी जानकारी लड़की पक्ष को दी। सूचना पाकर पहुंची लड़की की मां और चाचा के साथ दोनों पक्षों में काफी देर तक बात चली लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। लड़की पक्ष ने यहां तक प्रस्ताव रखा कि यदि बड़ी बेटी से रिश्ता नहीं हो पा रहा तो छोटी बेटी से विवाह कर लिया जाए लेकिन दूल्हा पक्ष ने यह प्रस्ताव भी ठुकरा दिया।
रविवार सुबह तक जब मामला नहीं सुलझा तो लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी उसके प्रेमी से कर दी। बिवांर थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई सूचना और तहरीर नहीं मिली है। हमें सुबह जानकारी मिली कि तय बरात नहीं पहुंची। संदीप ने कहा कि उनकी ओर से पूरी तैयारी थी। बरात निकलने को तैयार थी लेकिन फोन आने के बाद हमने शादी न करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें