फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त की

Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में बीती शाम लोगों ने एक मकान में घुसकर बवाल किया और गाली-गलौज कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी। इस मामले में पुलिस ने 8 नामजद और 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मराठीपुरा मोहल्ला के मामा दूध डेयरी के निकट दो दिन पूर्व देर रात कांशीराम कालोनी से कस्बे की ओर आ रहे दो युवकों को आशीष सिंह उर्फ अल्लू सहित तीन-चार लोगों ने मारापीटा था।

इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। वहीं बीती देर शाम 8 बजे के करीब मराठीपुरा मोहल्ले में विमल सक्सेना के मकान में किराएदार आशीष सिंह उर्फ अल्लू के घर पहुंचकर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और गालीगलौज कर वहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में उसकी मां आरती सिंह ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई है। जिसमें कस्बा निवासी शाहिद, राकी, गुलाम अली, वाहिद अली, गुलाम कट्टा, सद्दाम, रामलखन, आपी सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुस बेटे आशीष सिंह को मारने पीटने, हत्या की धमकी व बाइक तोड़ने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें