कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को
निशाना बनाया और नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। तीनाें
गृहस्वामियों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
क्षेत्र के जल्ला गांव
में रविवार की रात गांव के रामप्रसाद प्रजापति खाना खाकर परिवार सहित सो
गए। रात में चोर मकान के अंदर घुस आए और घर में रखे 15 हजार रुपये नगद सहित
जमीन पर गड़े सोने-चांदी के जेवर खोदकर ले गए।
इसके बाद चोरों ने भरतलाल
कुशवाहा के मकान को निशाना बनाया। वहां से चोर नगदी सहित सोने चांदी के
जेवरात पार कर ले गए। तीसरी चोरी गांव निवासी बलराम के घर हुई। चोर यहां से
15 हजार नगदी लेकर चंपत हो गए।
इतना ही नहीं चोर अलखराम के मकान में
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन परिजनों के जागकर शोर मचाने पर चोर भाग
निकले। गांव में एक साथ तीन घरों में हुई चोरियाें से लोगों में दहशत है।
तीनों गृहस्वामियों ने चोरी की घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना
पुलिस में दी है। थानाध्यक्ष राममिलन ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है।
मौके पर जाकर जांच की गई। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।