फोटो-13 एचएएमपी 12- एमडीएम खाकर गुणवत्ता देखतीं बीडीओ श्वेता त्रिपाठी। विद्यालय
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत दरियापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए गए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता चखकर परखी।
भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिलने पर उन्होंने रसोइयों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरपी अकबर अली, अभिषेक शुक्ला, प्रधानाध्यापक अरविंद यादव, शिक्षक सुरेश कुमार, रीना सोनकर आदि रहे।