फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिसने अंग दान किया उसी का प्लॉट कब्जाया

विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 18- रामबाबू शिवहरे।
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। अपने अंगदान करने वाले वृद्ध व्यक्ति के प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। अब उन्हें आसरा न्यायालय का बचा है। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जीते-जी वह अपने सभी अंग दान कर चुके हैं, जो उनके देहावसान के बाद किसी को नया जीवन देंगे, लेकिन भू-माफिया ने उन्हें जिंदा ही मार दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मवईजार गांव निवासी रामबाबू शिवहरे (86) ने बताया कि मई में उनके रिहायशी मकान के बगल में पड़ा प्लॉट झलोखर निवासी गया प्रसाद का था। इनका ननिहाल गांव में है। गया प्रसाद ने अपना प्लॉट अपने मामा को दे दिया था और उनसे हमनें खरीद लिया। गांव के कुछ दबंगों ने उनके मकान के सहन पर कब्जा करना चाहा, जिसको लेकर गांव में पंचायत हुई, लेकिन मामला न सुलझने पर सिविल कोर्ट में वाद दायर करना पड़ा। इसका फैसला भी उनके पक्ष में आया और साल 2013 में प्रशासन ने उन्हें कब्जा दिलाया।
रामबाबू ने बताया कि विपक्षी इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गए, लेकिन वहां से भी हमारे ही हक में फैसला आया। इसके बाद हमने उसपर घर बनवा लिया। कुछ दिनों बाद दूसरे पक्ष के सहयोगियों ने उनके खाली पड़े भूमि के हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसका भी मामला कोर्ट गया लेकिन दूसरे पक्ष के सहयोगी मुकदमा हार गए।
विज्ञापन

इसके बाद दबंगई दिखाते हुए ये लोग बीते मई माह में उनके प्लॉट के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर वहां रखा सामान उठा ले गए और अपना ताला जड़ दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस लीपापोती करते हुए सभी धराएं हटाकर मात्र गाली-गलौज की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने विपक्षी का ताला तक नहीं खुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें