फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पोकलैंड के नीचे दबा अड्डी संचालक, मौत

Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। मौरंग खदान में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक पोकलैंड मशीन की बकेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कई घंटे तक मौके पर तड़पता रहा। उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय घायल युवक की रास्ते में मौत हो गई। वह खनन क्षेत्र में अड्डी संचालक था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चिकासी थाना क्षेत्र के चिकासी गांव स्थित मौरंग खदान में अड्डी संचालक कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव जिला जालौन निवासी भारत सिंह (30) ट्रकों में मौरंग लोडिंग का काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात को काम करने के बाद युवक खनन स्थल पर ही सो गया। इसी दौरान पोकलैंड मशीन की बकेट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार भोर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

चचेरे भाई अनिल ने बताया कि भारत तीन बहनों के बीच इकलौता भाई रहा, पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई का आरोप है कि जब उसके भाई की मौत हो गई, तब उन्हें जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि खनन क्षेत्र में मशीन की बकेट लगने से युवक घायल हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें