सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में अवैध खनन करती एक लिफ्टर मशीन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मशीन को रिहुंटा चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।
उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल शैलेन्द्र सिंह ने हमीरपुर-जालौन सीमा क्षेत्र में बेतवा नदी किनारे जांच की। वहां पानी के अंदर चल रही लिफ्टर मशीन बरामद हुई। जांच में मशीन का संचालन उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 का उल्लंघन पाया गया। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।