फोटो 11 एचएएमपी 11- भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बैंक अधिकारी और कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंककर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते दैनिक कामकाज प्रभावित रहा।
इसमें राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च 2024 में हुए समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था का मुद्दा शामिल किया गया था। हालांकि, सरकार ने अब तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है और न ही कोई समयसीमा तय की है। इस दौरान ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव राममिलन मंडल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों बैंककर्मी मौजूद रहे।
मौके पर ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव राममिलन मंडल, अनिल गुप्ता, यूपीबीईयू अध्यक्ष अभिजीत सचान, आईबीईयू अध्यक्ष देवेश पाठक, एसबीआईएसए के सहायक महामंत्री स्वतंत्र शुक्ला और यूपीबीईयू सचिव व आईबीईयू के सहायक महामंत्री योगेंद्र सिंह, अनुज कामद समेत सैकड़ों बैंककर्मी मौजूद रहे।