फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीजा मेले में जलपरी होगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस बार पशु बाजार मेला मैदान में जलपरी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेला समिति ने मेले को भव्य बनाने के लिए ग्रेविटी झूले के साथ जलपरी का इंतजाम किया है। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य झूले भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीजा महोत्सव 14 सितंबर को नयनाभिराम शोभायात्रा के साथ शुरू होकर 16 सितंबर को संपन्न होगा। पशु बाजार मेला कमेटी के जयकरण सिंह ने बताया कि जलपरी तीनों दिन अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। 14 से 16 सितंबर तक प्रत्येक रात झांसी के कलाकार धार्मिक नाटकों का मंचन करेंगे। 15 सितंबर को दंगल और 16 सितंबर को आल्हा गायन होगा।
छोटी बाजार में श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से 14 व 15 सितंबर की रात रासलीला कराई जाएगी। रामलीला मैदान में भी 14 व 15 सितंबर को वृंदावन के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। 15 सितंबर को दिन में आल्हा गायन होगा। त्रिवेणी मैदान में 72 घंटे का कबीरी भजन होगा। नगर पंचायत सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रही है। शोभायात्रा मार्ग भी दुरुस्त कराया जा रहा है। हालांकि एनएच-34 की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें