मौदहा। शादी बारात में बहरुपिया का काम करने वाले युवक सहित उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज किए जाने से परेशान आधा सैकड़ा लोगों ने पूर्व प्रधान के नेतृत्व में सीओ कार्यालय गवाही देने पहुंचे। सीओ के न मिलने पर कार्यालय में ज्ञापन देकर चले गए।
बिवांर थानाक्षेत्र के भरखरी गांव निवासी देवीदीन ने बताया कि उसका पुत्र शादी विवाह में बहरुपिया का काम करता है। पिछले 22 सितंबर को उसके पुत्र रवि और रामबाबू महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम डांग इमिलिया से शंकर पुत्र नृपत की बारात में महाराजपुर गए थे। वहां उसके पुत्रों पर बिवांर थाने में पड़ोसी संतोष की तहरीर पर छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जो गलत है। इसी बात को लेकर रविवार को ग्रामीण गवाही देने के सीओ कार्यालय पहुंचे। पूर्व प्रधान छोटे लाल ने बताया कि मामला पूरी तरह से निराधार है। दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ था।