पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता के पहले आसमान में गुब्बारे उड़ाते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पतंग उड़ाओ कार्यक्रम के तहत राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने पतंग उड़ाकर मतदाताओं को जागरूक किया।कार्यक्रम की शुुरुआत जिलाधिकारी ने आसमान में गुब्बारे उड़ा कर की। डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय के साथ विभिन्न
विद्यालयों के बच्चों ने पतंग उड़ाई। गुरुकुलम स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। पौथिया गांव स्थित एसबी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत खरे, राजेंद्र पांडे, वीरेंद्र सोनकर, प्रधान आनंद अशोक सचान सहित स्टाफ मौजूद
रहा। छानी प्रतिनिधि के अनुसार लोदीपुर निवादा गांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छानी गांव में पहुंच नुक्कड़ नाटक पेशकर मतदाताओं को जागरूक किया। संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव डा. एसके सिंह व विद्यालय के प्राचार्य डा. शिवमंगल तिवारी ने नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए लोगों से सौ फीसदी मतदान की अपील की।