फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर मौत का सफर करा रहे ऑटाे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद हरदोई के बिल्हौर कटरा राज्य मार्ग पर बुधवार को डीसीएम व ऑटो की टक्कर में चार बच्चों सहित 11 लोगों की जान चली गईं थी। गुरुवार को जनपद में भी बेधड़क ऑटो चालक लोगों की मौत के मुंह में धकेलने के लिए यात्रा कराते नजर आए। यातायात माह में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस की नाक के नीचे नियमों की अनदेखी कर ऑटो चालक हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। गुरुवार को एआरटीओ और यातायात विभाग ने 480 वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूल किया। इनमें 100 ऑटो शामिल हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक पिछले सात माह में अब तक 355 ऑटो के चालान काटे गए हैं। जबकि 80 ऑटो को सीज किया है। अमर उजाला की पड़ताल में ज्यादातर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते वाहन सवार नजर आए।
विज्ञापन


केस-1

बेलगाम ऑटो चालक, दे रहे हादसों को दावत

सुबह 11 बजे लक्ष्मीबाई तिराहा कानपुर सागर हाईवे पर सुमेरपुर व कानपुर की ओर ऑटो चालक ठसाठस सवारियों को भर फर्राटा भरते नजर आए। जो यातायात माह को ठेंगा दिखा रहे हैं। जो बिना परमिट के हाइवे में एक जनपद से दूसरे जनपद सीमा में 20 किमी तक जाकर सवारियां ढोते हैं। जो हादसों को दावत दे रहे हैं।
-
केस-2
बीच शहर से भर्राटा भरता निकल गया ट्रैक्टर ट्रॉली

शहर से निकले कालपी फोरलेन हाईवे पर महिला थाना के पास दोपहर सवा तीन बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 महिलाओं सहित बच्चों को बैठाए ट्रैक्टर फर्राटा भरता नजर आया। लक्ष्मी बाई तिराहा से लेकर एसपी कार्यालय व बस स्टैंड सभी जगह यातायात पुलिस व गार्ड तैनात रहे, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस पर गौर नहीं किया। जो हादसों का कारण बनते हैं। जबकि सूबे के मुखिया इस पर रोक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन


-
ऑटो में चालक सहित बैठ सकतीं चार सवारियां

एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि अप्रैल माह से अब तक 335 ऑटो के चालान व 80 को सीज किया है। दूसरे जनपदों से जो ऑटो यहां आते हैं, उनपर प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। कहा कि चालक सहित चार सवारियों के बैठाने का परमिट होता है।
-
अभियान के तहत आज 480 वाहनों का चालान किया गया। जिनमें 100 ऑटो भी शामिल हैं। कहा कि ट्रैक्टर कैसे निकल गया उन्हें नहीं पता। - - हरवेंदर यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें