फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद में सास-ससुर की मारपीट से आहत महिला ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी सोनम ने सोमवार को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। बताया कि सोमवार को उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए पंखा चलाया। सास-ससुर ने बिजली बिल ज्यादा आने की बात कहते हुए विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनकी पिटाई कर दी जिससे आहत होकर उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें