फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मुटनी डेरा-मौदहा में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर की गई। अमर उजाला ने इस खबर को 23 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा सुशील कुमार कमल की जांच आख्या तथा छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयानों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। शिक्षक को 25 अगस्त तक स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला। वह अपने बचाव में कोई साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं कर सके। निलंबन अवधि में शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय बैजेमऊ-मौदहा से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर प्रभाकर सिंह तोमर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 15 दिन में साक्ष्यों सहित जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें