फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एएसपी के भतीजे को ओवरलोड डंपर ने कुचला, मौत

Sat, 06 Dec 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 07- युवक सुयज्ञग त्रिपाठी की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के देवगांव रोड स्थिति एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की रात बरात में आए एएसपी के भतीजे को एक मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन



कस्बा सुमेरपुर के गैस एजेंसी रोड निवासी जितेंद्र तिवारी ने महोबा जिले के खरेला थानाक्षेत्र के पुनिया गांव निवासी अपनी साली माधुरी की शादी का कार्यक्रम कस्बे के देवगांव रोड स्थित हरिओम गेस्ट हाउस में रखा था। बृहस्पतिवार की रात महोबा जिले के पड़ोहरा से बरात आई हुई थी। इसमें शामिल होने महोबा जिले के सिजहरी गांव निवासी सुयज्ञग त्रिपाठी (21) पुत्र डॉ. विचित्र त्रिपाठी आए थे। सुयज्ञग के चाचा पवित्र मोहन त्रिपाठी लखनऊ में एएसपी हैं।
जयमाल के बाद रात करीब 2:00 बजे वापस जाने के लिए वह गेस्ट हाउस के बाहर निकाले, तभी पत्योरा खदान से आ रहे ओवरलोड डंपर के कुचल दिया। वह एकलौती संतान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को लेकर फैक्टरी एरिया चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें