फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टिन टप्पर हटाए, पक्के मकानों पर नहीं आई आंच

Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 10- राठ के दीपा तालाब की जमीन पर बने पक्के मकान व सड़क। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। राजस्व विभाग व नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को प्राचीन तालाब दीपा से कब्जे हटवाए हैं। वहीं तालाब की जमीन पर करीब दो दर्जन पक्के मकान बने हुए हैं। इनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी जमीन पर सीसी सड़क भी बना दी गई है।
विज्ञापन


अतरौलिया मोहल्ला स्थित दीपा तालाब महाभारत कालीन बताया जाता है। समय के साथ प्रशासनिक उपेक्षा से तालाब पर कब्जे हो गए। बड़े-बड़े भवन खड़े कर दिए गए। हालत यह है कि तालाब की जमीन पर सीसी सड़क तक बन गई है। अमर उजाला ने 30 नवंबर के अंक में महाभारत काल की यादें समेटे तालाबों का अस्तित्व खतरे में शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान लेते हुए डीएम ने स्थानीय प्रशासन को तालाबों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव व नगर पालिका के हसन अहमद अपनी टीमों के साथ दीपा तालाब पहुंचे। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तालाब किनारे के अस्थाई अतिक्रमण हो ढहाया गया, जबकि स्थाई अतिक्रमण अभी भी काबिज है। स्थानीय लोगों नने बताया कि पूर्व में एक राजस्व निरीक्षण की सह पर यहां भवन निर्माण किए गए हैं।
-


छोटा चौपरा से पालिका ने हटाया कचरा

रामलीला मैदान के समीप ऐतिहासिक छोटा चौपरा तालाब है। यह तालाब भी अतिक्रमण की चपेट में है। तालाब की जमीन पर अस्थाई रूप से गुमटियां रखीं हैं। वहीं मिट्टी व कचरे से पुराई करा पक्के भवन बना लिए गए हैं। समाचार प्रकाशित होने पर नगर पालिका की टीम ने तालाब से कचरा हटवाकर सफाई कराई। राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि गुमटियों को हटाने के लिए नोटिस दिए हैं। जल्द ही तालाब की नाप कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ऐतिहासिक तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, और भी स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र ही सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
घनश्याम मीना, जिलाधिकारी

फोटो 05 एचएएमपी 10- राठ के दीपा तालाब की जमीन पर बने पक्के मकान व सड़क। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें