फोटो 13 एचएएमपी 27- विद्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ। संवाद
बिवांर(हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड के जल्ला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का बृहस्पतिवार को बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। करीब साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचे बीडीओ ने कक्षा में बच्चों से पहाड़ा, जोड़, गुणा और भाग के सवाल पूछे।
इस दौरान बीडीओ ने स्वयं भोजन चखकर मिडडे-मील की गुणवत्ता परखी। उन्होंने भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार होने की जानकारी ली। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने सचिव आशीष कुमार को सफाई कर्मियों को भेजकर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। बच्चों का वजन कर शारीरिक विकास की स्थिति परखी गई।