फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक के असलहा लगाकर बीस लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। दबंगों ने गेस्टहाउस पहुंच संचालक के सीने पर असलहा लगाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के नेशनल रोड निवासी सुशील कुमार शिवहरे का नेशनल रोड पर गेस्टहाउस है। 18 सितंबर की रात आठ बजे वह गेस्टहाउस में मौजूद थे। आरोप है कि नरायच निवासी दो लोग स्कॉर्पियो और बाइकों से करीब 12 लोग आ धमके। एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर उनके सीने में लगाकर 20 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर गेस्टहाउस के बगल में
पड़ा प्लाट नाम कराने का दबाव बनाया। धमकी दी कि बीस लाख रुपये या प्लाट बैनामा नहीं करने पर सप्ताह भर में हत्या कर देगा। इसके बाद भी चले गए। भयभीत गेस्टहाउस संचालक ने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

साथ ही घटना का वीडियो वायरल किया है। शुक्रवार को पीड़ित व्यापारियों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश सिंह के पास पहुंचकर ज्ञापन दिया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। इस मामले में सीओ ने कहा यह मामला जमीन के विवाद का है। दोनों पक्षों को समाधान दिवस में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें