कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
इसमें 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, 10 हजार मासिक पेंशन व ईएसआई व ईपीएफ, 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि को मानदेय के रूप में देने, ड्यूटी के दौरान मृत कार्यकर्ता को अधिकतम 10 लाख का मुआवजा जैसी मांगे शामिल हैं।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष हेमलता तिवारी, क्रांति देवी, सोनम, राजकुमारी, दयावती, बृजवती, यशोदा, मिथलेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद