फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेटे की मौत पर अशोक चंदेल को मिली 72 घंटे की पैरोल

Wed, 30 Jul 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर। सामूहिक हत्याकांड में आगरा की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास काट रहे पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े बेटे अजयराज सिंह चंदेल की बीमारी के चलते सोमवार की देर रात लखनऊ में मौत हो गई। हमीरपुर से कई समर्थक उनके कानपुर स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंच गए। वहीं बेटे की मौत के बाद अशोक चंदेल को 72 घंटे की पैरोल मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अशोक चंदेल एक बार सांसद और चार बार के विधायक रह चुके हैं। 26 जनवरी 1997 को हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में उन्हें निचली अदालत से बरी होने के बाद वर्ष 2019 में हाईकोर्ट से उम्रकैद हुई थी। तब से अशोक चंदेल आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। चंदेल के दो पुत्रों में 40 वर्षीय बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। जिनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की रात अजयराज की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इधर पैरोल को लेकर अशोक चंदेल के परिवारीजन डीएम घनश्याम मीना से मिले। जिस पर जरूरी दस्तावेज पूरे करने पर डीएम ने 72 घंटे की पैरोल स्वीकृत कर ली। अशोक चंदेल के छोटे बेटे अभयराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की देररात तक आगरा से कानपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद भाई के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें