फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नोडल अधिकारी बोले, शत प्रतिशत संरक्षित हों गोवंश

Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की कान्हा गोशाला का मंगलवार को जिले के नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने दोपहर बाद निरीक्षण किया। जिसमें गोवंशी की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लखनऊ से आए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सोम तिवारी ने कस्बे की कान्हा गोशाला के औचक निरीक्षण में गोवंश कम दिखाई देने पर अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने फोन पर बताया कि बाकी गोवंश चरने के लिए गया है। जब संयुक्त निदेशक ने कहा कि गोवंशी चरने जाता है। तब भूसा और पशु आहार कैसे खर्च हो रहा है। उन्होंने बेसहारा गोवंशियों को पूर्ण रूप से संरक्षित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डा.अंकुर सचान आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि रिकॉर्ड में दर्ज गोवंश से ज्यादा संरक्षित है। निरीक्षण के दौरान गोवंश गौशाला में मौजूद था। लेकिन नोडल अधिकारी ने अंदर भ्रमण ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें