हमीरपुर में सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने विकास खंडों में तैनात खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोग्य सेतु एप की डाउनलोड कराने में लचर पाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से 18 मई को उपस्थित होकर प्रगति आख्या मांगी है।
सीडीओ ने बताया विकास खंड सुमेरपुर के ग्राम पंचायत इंगोहटा में तैनात सचिव नीतेश सिंह चंदेल को अनुमानित जनसंख्या 12466 के आधार पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया था। लेकिन अभी तक लक्ष्य में सिर्फ 331 की पूर्ति हुई है। इसी प्रकार चंदपुरवा बुजुर्ग में तैनात सचिव अरविंद पाल के लक्ष्य में 293 पूर्ति व पचखुरा बुजुर्ग के सचिव रामसेवक ने 150 की पूर्ति, बांकी के सचिव अरविंद सोनी ने 154 एप डाउनलोड कराएं हैं।
गहरौली सचिव शिवमूरत सिंह ने 190 की पूर्ति कराई और पहाड़ी भिटारी गांव में सचिव शिवमूरत सिंह 169, बिहुनी खुर्द सचिव प्रदीप कुमार ने 141 की पूर्ति कराई। विकास खंड मौदहा के खंडेह गांव में तैनात सचिव दुर्गेश नंदन पांडेय ने 230 की पूर्ति की है।
सिसोलर के सचिव दुर्गेश नंदन पांडेय ने 319, करहिया सचिव ने 100 व भेडी डांडा सचिव देवीदीन कुशवाहा ने 224 की पूर्ति कराई गई। सीडीओ ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड में लचर पाए जाने पर सचिवों से 18 मई तक प्रगति आख्या सहित रिपोर्ट मांगी है।