फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की लाचारी: नमक रोटी खाएंगे पर बाहर कभी नहीं जाएंगे

विज्ञापन
जालौन बार्डर पर आए प्रवासियों के ट्रकों को रोकती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर में लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र और हरियाणा से मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। भूखे प्यासे इन लाचार प्रवासियों से ट्रक वाले मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। साथ ही बीच रास्ते में छोड़कर चले जाते हैं। ऐसा ही हरियाणा से निकले पचास प्रवासियों के साथ हुआ।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर मजदूरों को चालक छोड़ कर चला गया। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच यह मजदूर अपनी मंजिल के लिए पैदल ही चल कर शहर आए। प्रवासियों से बात करने पर उनकी आंखें भर आईं। बताया अब काम धंधे के लिए बाहर नहीं जाएंगे। भले ही अपने घर में नमक रोटी क्यों न मिले।
हरियाणा के अंबाला शहर में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले बांदा निवासी राजेश कुमार, रामबली, महोबा निवासी राज, सुनील कुमार, चित्रकूट के दयाराम ने बताया पैदल ही निकले थे। रास्ते में हरियाणा में एक ट्रक चालक मिल गया। सभी लोग उसमें सवार हो गए।
विज्ञापन

चालक ने कुछ किमी दूर चलकर रास्ते में नीचे उतारकर साढ़े सत्रह सौ रुपये प्रति सवारी के हिसाब से किराया वसूला। इससे उनकी जेबें खाली हो गईं। शुक्रवार सुबह जिले की सीमा पर उतारकर चालक चला गया। कई घंटे तक पैदल 22 किमी चलकर चिलचिलाती धूप में पसीना बहाते शहर के बस स्टैंड आए। प्रवासियों ने बताया अभी मंजिल 90 किमी दूर है, जिसे पैदल ही तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें