फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्नातक चुनाव में नाम बढ़ाने के लिए छह नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद-झांसी खंड की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने के लिए आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। नामावली में नाम परिवर्धन किये जाने के लिए अंतिम तिथि छह नवंबर है।
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकृत किये जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना नाम सम्मिलित किये जाने के लिए नागरिक फार्म-18 भरकर अपना आवेदन छह नवंबर तक प्रत्येक दशा में आयुक्त कार्यालय झांसी या जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय अथवा संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करा सकते हैं। फार्म-18 जिला निर्वाचन कार्यालय हमीरपुर या तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आफिशियल वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जो भारत के नागरिक हैं और निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी है। आगामी एक नवंबर से कम से कम तीन वर्ष पहले या तो भारत के राज्य क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय का स्नातक हो अथवा समतुल्य अर्हता रखता हो वह निर्वाचक नामावली में शामिल होने का पात्र है। परिवार का एक सदस्य उस परिवार के अन्य सदस्यों के फार्म-18 को जमा कर सकता है। प्रत्येक सदस्य के संदर्भ में मूल प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत करके प्रमाण-पत्र सत्यापित करा सकता है। किसी भी दशा में बल्क में प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें