फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चाचा संग जमीन पर सो रहे किशोर को सर्प ने डसा, मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के देवगांव में बृहस्पतिवार की रात जमीन पर चाचा के साथ सो रहे नाबालिग भतीजे को जहरीले सर्प ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


देवगांव निवासी सतीश वाल्मीकि ने बताया कि उसका पुत्र करन (11) अपने चाचा मनीष के साथ रात में जमीन पर सो रहा था। तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचानक हुई किशोर की मौत से पिता सतीश बाल्मीकि, भाई अर्जुन,बहन कंचन व गुड़िया का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।







तीन वर्ष पूर्व मां की भी सर्प दंश से हुई थी मौत, बिसरा की आज तक नहीं मिली जांच रिपोर्ट


देवगांव निवासी सतीश वाल्मीकि ने बताया कि उसकी पत्नी गोमती को तीन वर्ष पूर्व सर्प ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसका पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया था। लेकिन तीन वर्ष गुजर जाने के बाद जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे उसे कोई लाभ भी नहीं मिला है। ग्राम प्रधान जितेंद्र शिवहरे ने बताया कि बिसरा की रिपोर्ट के लिए वह पीड़ित के साथ जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की।इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें