फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच मेरी घुंघरिये.. पर बटोरी तालियां

Sat, 07 Nov 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह ने शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समाजसेवी पंडित रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद नन्हे मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने चंबा आर की नदिया पार, अंसा चढियो चंबे जो जाना, नच मेरी घुंघरिये, ये देश है वीर जवानों का, नन्हा मुन्हा राही, कृष्णा रे आदि गानों पर खूब वाहवाही लूटी।

मुख्याध्यापक रवि सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों आशुल, वर्तिका, राधिका, इशांत, रमण, कुनिक्षा, रिया, नीरज, प्रिंस, दिया, नरेंद्र, कनिका, विशाल, आयूष, प्रियंका, रितिक, दीक्षा, दीपाली को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्कूल के विकास के लिए 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच हजार रुपये अलग से दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुख देव, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रूप लाल, पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी, दीना नाथ, हरनाम सिंह, केहर सिंह, प्रकाश डोगरा, ओम प्रकाश शर्मा, सूरज प्रकाश सोनी, धर्म सिंह, ईश्वर दास शर्मा, नंद लाल आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें