फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में अंकिता व व्यंजन प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मां गौरा महाविद्यालय में चार दिवसीय खेलकूद व साहित्यिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रंगोली में अंकिता व व्यंजन प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता में छह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें अंकिता ने प्रथम, धीरेंद्र द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में प्रांशी यादव प्रथम, अदीवा द्वितीय तथा साझ कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, अदीना द्वितीय व मिनी कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्रबंधिका रंजना पांडेय व मुख्य अथिति नगर पालिका चेयरमैन की पत्नी प्रियंका निषाद ने स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें