फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई करेंसी न मिलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
राठ-उरई मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चिकासी में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर द्वारा ग्रामीणों को नई करेंसी न देने से लोग नाराज हो गए। बैंक में लाइन लगाए लोगों ने राठ-उरई मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। करीब आधे घंटे तक चले जाम में सैकड़ाें वाहन फंसे रहे। एसओ चिकासी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि मैनेजर कमीशन लेकर लोगों के खातों से 24-24 हजार रुपये निकाल रहे हैं। जो एक हफ्ते में देय है और दूसरे लोगों को पैसा नहीं दे रहे हैं कहकर भगा दिया जाता  है। जिसमें मुख्य रूप से सरदेश निवासी हरदुआ, संतोष कुमार, राजकिशोर, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, चरन सिंह सिकरौंधा, दुर्गाचरन आदि लोग शामिल रहे। इस मामले में शाखा प्रबंधक का कहना है कि खाता धारकों को बैंक में आने वाली करेंसी दी जा रही है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि बैंक सड़क किनारे है। पूरा दिन बैंक में बैठकर लोगों को नई करेंसी दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा किसी ने जाम नहीं लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें