फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सोने की शिकायत से नाराज गार्ड ने साथियों पर रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी स्थित एक केमिकल फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान सोने की शिकायत से नाराज सुरक्षा गार्ड ने दो साथी गार्डों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गार्ड घायल हो गए। एक को कानपुर और दूसरे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी बलवीर कुशवाहा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी प्रवीण कुमार त्रिपाठी और बिंवार थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी नरेश दीक्षित केमिकल फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नाैकरी करते हैं। बलवीर कुशवाहा ने बताया कि नरेश दीक्षित को शक था कि उन्होंने अधिकारियों से ड्यूटी के दौरान सोने की शिकायत की है। इसी बात से नाराज होकर बुधवार रात करीब सवा सात बजे चाय पीते समय नरेश ने दोनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। बलवीर कुशवाहा को सदर अस्पताल और प्रवीण कुमार त्रिपाठी को कानपुर में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि नरेश दीक्षित के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वहीं सिक्योरिटी एजेंसी के एरिया मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गार्ड नरेश दीक्षित को एजेंसी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें