बिवांर (हमीरपुर) थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी मुन्ना वर्मा ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायती पत्र दिया है। बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह चाचा रामफल के साथ बैठे थे तभी गांव के व्यक्ति ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं और पुलिस में शिकायत करने पर बांधकर पीटने की धमकी दी। बिवांर थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।