फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर ब्राहृमण समाज में आक्रोश

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते जाते अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इसमें अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अक्षय तृतीय के दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है। परशुराम का ब्राह्मण कुल में जन्म हुआ था। सर्व ब्राह्मण समाज ईष्ट देव मा
नकर उनकी जयंती मनाता है। बताया कि 29 जुलाई को नगर निवासी युवक द्वारा फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने से ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिलाध्यक्ष ने सौहार्द बनाए रखने के लिए अभद्र पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गौरव तिवारी, दुर्गेश तिवारी, बृजेश कुमार बादल, देवेंद्र मोहन चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें