फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाई की शिकायत पर मां-बेटी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते छह मार्च को अमन शहीद मुहल्ले में किराए के कमरे में रह रहे अधिवक्ता ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। बुधवार को अधिवक्ता के भाई ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने तीनाें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अधिवक्ता देवीप्रसाद यादव 33 पुत्र जयकरण अमन शहीद मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहता रहा है। बीते छह मार्च को अधिवक्ता ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने युवती समेत उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। बीते बुधवार को मृतक अधिवक्ता के भाई विजय यादव ने कुसमरा गांव निवासी आकांक्षा उसकी मां व चकबंदी लेखपाल वंदना के खिलाफ ब्लैकमेल कर शोषण के मामले में हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें