फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महीना पहले जेल से छूटा अब फिर चिट्टे संग काबू

Thu, 16 Apr 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो करीब एक माह पहले ही जेल से रिहा होकर फिर से चिट्टा सप्लाई के धंधे में सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन

ताल-बुमाना सड़क पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन भागते-भागते गाड़ी का टायर निकासी नाले में फंस गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहलवीं गांव निवासी अंकुर कार में चिट्टा लेकर सप्लाई के लिए आ रहा है। इसके बाद ताल क्षेत्र में नाका लगाया गया। जैसे ही संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधिकारी ने रिव्लाॅवर दिखाकर रोकने का प्रयास किया, तो हड़बड़ाहट में आरोपी की गाड़ी का टायर नाले में धंस गया और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इससे पहले वह प्रतापनगर में 25 ग्राम चिट्टा बरामदगी के चर्चित मामले में गिरफ्तार हुआ था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।
हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें